Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 19 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ढकेल लगाने के विवाद में दबंगों का तांडव! एक युवक का पैर तोड़ा, दूसरे का सिर फोड़ा

वृंदावन के केशव धाम चौकी क्षेत्र स्थित गोल चक्कर पर ढकेल खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान हमलावरों ने सतेंद्र यादव पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उनका पैर टूट गया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्ततम इलाके में इस तरह की घटनाएं पुलिस की गश्त और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है, जिसके चलते आए दिन मारपीट और दबंगई की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Previous News

बांके बिहारी के दरबार पहुंचे खाद्य मंत्री मनोज पांडेय, राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा

Next News

सरकार विवादित आदेश वापस ले, हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट: कुंवर नरेंद्र सिंह