Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 19 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी के दरबार पहुंचे खाद्य मंत्री मनोज पांडेय, राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को सपरिवार वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण और विकास के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देशभर के करोड़ों लोगों को मिला है।

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि आस्था और श्रद्धा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ मामले की जांच करा रही है।

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद मंत्री मनोज कुमार पांडेय मथुरा में आयोजित ब्रज प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! रोडवेज बस में घुसी तेज रफ्तार कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Next News

ढकेल लगाने के विवाद में दबंगों का तांडव! एक युवक का पैर तोड़ा, दूसरे का सिर फोड़ा