आगरा में जीआरपी थाना कैंट पुलिस ने आबकारी अधिनियम के विभिन्न मुकदमों में बरामद शराब का विनिष्टीकरण कराया। अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 4 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी और देशी शराब को नष्ट किया गया।
वीओ:
जीआरपी थाना आगरा कैंट पुलिस द्वारा 21 आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमों में बरामद कुल 415 बोतल अंग्रेजी एवं देशी शराब का विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश और पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के नेतृत्व में गठित टीम की निगरानी में संपन्न हुई। नगर मजिस्ट्रेट, रेलवे क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शराब की बोतलों को गड्ढे में तोड़कर नष्ट किया गया।
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार विनिष्टीकरण से पूर्व सभी मुकदमों के मालखाना रिकॉर्ड का मिलान किया गया। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
इस दौरान जीआरपी थाना आगरा कैंट के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर सहित जीआरपी और आबकारी विभाग के कई अधिकारी