Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा दक्षिण में मिनी स्टेडियम की आधारशिला, युवाओं को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। जीआईसी ग्राउंड में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर बनने वाले इस स्टेडियम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया।


आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र स्थित जीआईसी ग्राउंड में सोमवार को प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा दक्षिण क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगाजल परियोजना, एसएन मेडिकल कॉलेज के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के बाद अब युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री ने कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल संसाधन और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि स्टेडियम बनने से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण का माहौल मिलेगा।

Previous News

राम मंदिर दान गबन मामले की जांच तेज, SIT टीम पहुंची अयोध्या

Next News

जीआरपी आगरा कैंट ने 4.20 लाख रुपये की शराब कराई नष्ट