वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गेट नंबर 5 के समीप अचानक एक छज्जा गिरने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 2 श्रद्धालुओं का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है, जबकि 6 श्रद्धालुओं को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।