Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विश्राम घाट पर गूंज रही भागवत कथा, पांचवें दिन कुब्जा-कृष्ण चरित्र की भावपूर्ण कथा ने बांधा समां

मथुरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर विश्राम घाट पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के पांचवें दिन श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर 108 यदुनंदन जी महाराज का आगमन हुआ, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचनों से धन्य किया।

कथा का वाचन भागवत भक्त पंडित सोमदत्त शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में आध्यात्मिक शांति तथा भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

पांचवें दिन की कथा में कुब्जा और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से भगवान की करुणा, प्रेम और भक्तों के प्रति उनके स्नेह का सुंदर संदेश दिया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन किया तथा संत-महात्माओं का सम्मान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी, आचार्य लालजी भाई शास्त्री, आनंद बादाम छाप पंडा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं की सहभागिता और उत्साह उल्लेखनीय देखने को मिल रहा है।

Previous News

किसानों की आवाज़ को मिला नया मंच! होली गेट पर भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के महानगर कार्यालय का उद्घाटन

Next News

बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 5 के पास छज्जा गिरा, 8 श्रद्धालु घायल