Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 10 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
MAAsterG ने विनोद अग्रवाल जी के 71वें जन्मोत्सव समारोह में दिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन

वृंदावन, 6 जून 2026। वृंदावन की प्रसिद्ध गोविंद की गली में विख्यात भक्त एवं भजनाचार्य विनोद अग्रवाल जी के 71वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में "श्री भक्तमाल रस चर्चा" विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक MAAsterG का प्रेरणादायक संबोधन रहा। इस अवसर पर कथा व्यास श्री नवनीत प्रियदास जी, भजन सम्राट भाई महावीर शर्मा जी, जतिन विनोद अग्रवाल जी तथा सुप्रसिद्ध गायिका साध्वी पूर्णिमा दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक चिंतन से ओतप्रोत वातावरण में MAAsterG ने भक्तों को भक्ति के माध्यम से आत्मबोध का मार्ग समझाया।

अपने संबोधन में MAAsterG ने कहा, "राधा भक्ति हैं और भक्ति तब आती है जब ज्ञान की परिपूर्णता होती है। 'मैं' और 'मेरा' ही आसक्ति है, और यही जीवन के दुखों का मूल कारण है। इसी कारण हम राधा नहीं बन पा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि सच्चा सुख बाहरी उपलब्धियों या भौतिक संसाधनों में नहीं, बल्कि स्वयं के वास्तविक स्वरूप को जानने और समझने में निहित है। आत्म-जागरूकता, वैराग्य और आंतरिक शांति पर आधारित उनके विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान भक्ति, ज्ञान और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इसे एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया, जिसने उन्हें आत्मचिंतन और जीवन के उच्च मूल्यों की ओर प्रेरित किया।

गौरतलब है कि MAAsterG को वर्ष 2007 में आत्मबोध की अनुभूति हुई। पिछले 16 वर्षों से वे अपने अनुभवों और जीवन-दर्शन को लाखों लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। उनके अनुसार, सही समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण से एक ही परिवार की चार पीढ़ियाँ साथ बैठकर आनंद और प्रसन्नता का अनुभव कर सकती हैं।

इसी अनुभव को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से दिसंबर 2023 में उन्होंने "MAAsterG" नाम से विभिन्न सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने "मिशन 800 करोड़" का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी और आत्मबोध का संदेश पहुंचाना है।

अब तक MAAsterG 250 से अधिक प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक अपने विचार पहुंचा चुके हैं। उनका संदेश है – "रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।" उनकी प्रेरणादायक वाणियां उनके यूट्यूब चैनल "MAAsterG" पर निःशुल्क उपलब्ध हैं, जहां लाखों लोग जीवन को सरल, सुखद और सार्थक बनाने की प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।

Previous News

बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 5 के पास छज्जा गिरा, 8 श्रद्धालु घायल

Next News

वृंदावन परिक्रमा से लौट रहे दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा, एक की मौत से मचा कोहराम