Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 04 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एक महीने से पानी को तरसे लोग, गंदगी से फूटा गुस्सा; रुक्मिणी विहार में सड़कों पर उतरे कॉलोनीवासी

वृंदावन के रुक्मिणी विहार सेक्टर-3 में पेयजल संकट और बढ़ती गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जलापूर्ति पूरी तरह ठप होने और क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं से नाराज कॉलोनीवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले करीब एक महीने से कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि परिवारों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

कॉलोनी निवासी संदीप उपाध्याय ने बताया कि प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में गंदगी का भी साम्राज्य फैला हुआ है। नालियों की सफाई नहीं होने और कूड़े के ढेर लगे रहने से दूषित वातावरण बन गया है, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गर्मी और जल संकट के बीच लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है।

आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Previous News

लूट का विरोध पड़ा भारी! दिव्यांग की बेरहमी से हत्या कर नाले में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार

Next News

फ्रिज के नीचे छिपा था सांप, अदरक निकालते ही युवक को डसा; डॉक्टरों ने बचाई जान