Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 04 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फ्रिज के नीचे छिपा था सांप, अदरक निकालते ही युवक को डसा; डॉक्टरों ने बचाई जान

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित बिरला मंदिर के समीप राधा कृष्ण वाटिका में गुरुवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। चाय बनाने के लिए फ्रिज से अदरक निकाल रहे युवक को फ्रिज के नीचे छिपे सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार कर उसकी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय इरफान पुत्र मिठुआ, राधा कृष्ण वाटिका का निवासी है। उसकी मां फातिमा ने बताया कि गुरुवार सुबह इरफान चाय बनाने के लिए फ्रिज से अदरक निकाल रहा था। जैसे ही उसने फ्रिज खोला, नीचे छिपे सांप ने उसके पैर की उंगली पर काट लिया।

सांप के काटते ही युवक की चीख निकल गई और परिवार के लोग घबरा गए। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसकी निगरानी की।

चिकित्सकों के अनुसार राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था, जिससे युवक के शरीर में विष नहीं फैला। समय पर अस्पताल पहुंचने और उचित उपचार मिलने के कारण युवक की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में सांप अक्सर ठंडी और सुरक्षित जगहों में छिप जाते हैं, इसलिए घरों में फ्रिज, अलमारी, स्टोर रूम और अन्य कोनों की नियमित जांच करते रहना चाहिए।

Previous News

एक महीने से पानी को तरसे लोग, गंदगी से फूटा गुस्सा; रुक्मिणी विहार में सड़कों पर उतरे कॉलोनीवासी

Next News

दबंगों का तांडव! गेट तोड़कर घर में घुसे, पथराव कर तोड़ा ट्रैक्टर; पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप