Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
औरैया में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्यवाही

जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया जनपद में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। देवकली चौकी, जालौन चौराहा, रिलायंस पेट्रोल पम्प तथा औरैया–इटावा मार्ग पर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा और क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस, खान, एआरटीओ व जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
अभियान के दौरान अवैध खनिज ढोने वाले वाहनों के साथ अन्य अनियमित वाहनों की भी जांच की गई। कुल 5 वाहन सीज किए गए तथा 28 वाहनों का चालान किया गया। विभिन्न मामलों में 7,85,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
इसी दौरान एक डंपर चालक टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पैगंबरपुर मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया गया। प्रशासन ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous News

अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम की 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़

Next News

अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मंत्री अनिल कुमार का विपक्ष पर हमला