बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में संभल रोड स्थित कब्रिस्तान के पास पुलिस और शातिर अपराधी विनोद के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में विनोद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
50 हजार के इनामी अपराधी विनोद पर करीब 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या समेत कई गंभीर मामले शामिल हैं। वह वर्ष 2007 में पुलिस अभिरक्षा से कोर्ट से फरार हो गया था।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।