Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
100 लीटर कच्ची शराब पुलिस ने की जब्त

शिवपुरी जिले के बैराड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिरी-भौराना रोड स्थित प्रतिक्षालय पर एक व्यक्ति शराब के साथ खड़ा है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र बताया। तलाशी में उसके पास से दो कैनों में भरी करीब 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।

Previous News

दिनदहाड़े लूटकांड का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा

Next News

अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम की 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़