Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मंत्री अनिल कुमार का विपक्ष पर हमला

मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र स्थित भीगनपुर प्रदीप फार्महाउस में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अनिल कुमार ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। कार्यक्रम का आयोजन अभिनव चौधरी द्वारा किया गया। मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष योजना चला रही है, जिसमें बाउंड्री वॉल, लाइटिंग और हरियाली की व्यवस्था की जाएगी।
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने सपा गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष “टूटी-फूटी कांग्रेस” के सहारे खड़ा है, जबकि एनडीए मजबूत है और जनता का समर्थन उसके साथ है।

Previous News

औरैया में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्यवाही

Next News

रेलवे ट्रैक पर डांस कर रील बनाना पड़ा भारी,आरपीएफ ने युवती पर की कार्रवाई