Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 24 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुरानी रंजिश में फिर भड़की हिंसा, प्रधान परिवार पर हमला से धौलपुर गांव में दहशत

हाथरस के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र स्थित धौलपुर गांव में प्रधान प्रतिनिधि हत्याकांड के बाद एक बार फिर तनाव फैल गया। गांव में कुछ दबंगों द्वारा गणेश शास्त्री उर्फ गौरव पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है।

घायल गणेश शास्त्री को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़ित के अनुसार, 13 जून 2024 को उनके बड़े भाई योगेश उपाध्याय, जो प्रधान प्रतिनिधि थे, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी वर्तमान में गांव की प्रधान हैं, जबकि दूसरा भाई प्रशासनिक काम देख रहा है।

आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने दूसरे भाई को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन पहचान में गलती होने पर गणेश शास्त्री पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस और ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

मुंबई एयरपोर्ट पर 11 करोड़ की कोकीन जब्त, 4 विदेशी गिरफ्तार

Next News

होलीगेट पर सड़क निर्माण बना मुसीबत, ट्रैफिक पुलिस नदारद, जाम में फंसे लोग