Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 24 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुंबई एयरपोर्ट पर 11 करोड़ की कोकीन जब्त, 4 विदेशी गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की है।

अधिकारियों के मुताबिक पिछले चार दिनों में एयरपोर्ट पर 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह ड्रग्स तस्करी का संगठित नेटवर्क हो सकता है और अब इसके पीछे के पूरे रैकेट की जांच की जा रही है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Previous News

कुंभ मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा आह्वान अखाड़ा

Next News

पुरानी रंजिश में फिर भड़की हिंसा, प्रधान परिवार पर हमला से धौलपुर गांव में दहशत