Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धौलपुर में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे - भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की पहल

धौलपुर में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का सराहनीय प्रयास किया गया। भारत विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में परिंडे लगाए गए।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में किया गया, जहां पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु परिंडे लगाए गए। इस मौके पर संयुक्त निदेशक बलभद्र सिंह ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है।

महिला गतिविधि समन्वयक ममता शर्मा ने बताया कि परिषद द्वारा जून माह के प्रथम सप्ताह में स्कूली बच्चों के लिए पांच दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर भी आयोजित किया जाएगा। शिविर में ब्यूटिशियन, डांस, मेहंदी, हारमोनियम, कंप्यूटर और सिलाई जैसे प्रशिक्षण दिए जाएंगे, ताकि बच्चे ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान परिषद की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। वहीं DOIT&C विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जल पात्रों में नियमित पानी भरने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर परिषद के जिला समन्वयक जयंत मोदी और अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने सभी सदस्यों और महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया।

Previous News

ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत - बेटे के सामने गई मां की जान

Next News

गोविंदनगर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार