Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोविंदनगर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

गोविंदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहित उर्फ एमपी पुत्र विजय कुमार निवासी अल्हेपुर थाना जैत को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गऊ घाट क्षेत्र में छिपा हुआ है और वहां से निकलने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यमुना मिशन मोक्षधाम के पीछे कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

मौके से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि सोमवार रात महाविद्या कॉलोनी में चार युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी। उसी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ एमपी पर हत्या के प्रयास, फायरिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Previous News

धौलपुर में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे - भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की पहल

Next News

18 घंटे बाद यमुना से मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम