Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत - बेटे के सामने गई मां की जान

अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। गेहूं से लदी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया।

घटना कैंट थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर एफसीआई डिपो के बाहर की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ बाइक से किसी काम के लिए जा रही थी। तभी एफसीआई कार्यालय के सामने गेहूं लदी ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बारून चौकी अंतर्गत पहुपीपुर निवासी महिला के रूप में हुई है।

घटना के बाद महिला का बेटा शव के पास बैठकर बिलखता रहा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही सहादतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एफसीआई गेट पर रोजाना ट्रकों की अव्यवस्थित लाइन लगती है, जिससे जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Previous News

यमुना में डूबते भाइयों को बचाने कूदा युवक भी लापता, तीन दोस्त छोड़कर भागे

Next News

धौलपुर में पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे - भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की पहल