हाईवे पार कर रहे 9 साल के मासूम को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत... चालक फरार

  • 109 days ago
  • 245 views


उत्तराखंड के देहरादून में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बसंत विहार थाना क्षेत्र के उमेदपुर में हाईवे पार कर रहे 9 वर्षीय दक्ष धीमान को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, दक्ष अपने घर के पास बने नए नेशनल हाईवे को पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी ने घटना देखी हो या वाहन के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now