60 घंटे बाद मिला मिथुन का शव - पतंग के पीछे भागा किशोर खुले नाले में समाया, MCD इंजीनियर सस्पेंड

  • 52 days ago
  • 106 views


दिल्ली के जसोला इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खुले नाले में गिरकर लापता हुए 15 वर्षीय मिथुन का शव करीब 60 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद दिल्ली सरकार के निर्देश पर एमसीडी ने लापरवाही के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ह

 घटना 22 अगस्त की है, जब कक्षा 8 का छात्र मिथुन पतंग पकड़ने के दौरान जसोला के खुले नाले में गिर गया था। तेज बहाव के कारण वह बह गया और उसे तलाशने के लिए एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही।

इस बीच सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया, जब मिथुन के पिता अवधेश कुमार अपने बेटे की तलाश में खुद नाले में उतर गए और हाथों से कचरा हटाकर उसे खोजते रहे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now