UPSSSC परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा: 10 लाख में ब्लूटूथ डिवाइस का सौदा, STF ने अभ्यर्थी दबोचा

  • 53 days ago
  • 250 views


लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की संयुक्त अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में हाईटेक नकल का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए एक अभ्यर्थी बृजेश यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे गिरोह का कथित मास्टरमाइंड रमेश चंद्र पटेल अभी फरार है।

एसटीएफ के अनुसार, बृजेश यादव लखनऊ के महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। जांच के दौरान उसके पास से एक विशेष रूप से तैयार की गई बनियान, सिम-बेस्ड ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनकी मदद से बाहर बैठा व्यक्ति उसे सवालों के जवाब बता रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि प्रयागराज निवासी रमेश चंद्र पटेल ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये लेकर उसे यह हाईटेक नकल सिस्टम उपलब्ध कराया था। एसटीएफ का दावा है कि रमेश इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इसी तरह अभ्यर्थियों को नकल करा चुका है।

फिलहाल एसटीएफ ने बृजेश यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार मास्टरमाइंड रमेश चंद्र पटेल की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज समेत कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से अन्य अभ्यर्थी जुड़े थे या नहीं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now