ताजमहल में फोटोग्राफरों के बीच मारपीट, पर्यटकों के सामने जमकर चले लात-घूंसे

  • 18 days ago
  • 152 views


आगरा के ताजमहल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो फोटोग्राफरों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पर्यटकों के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया।

वीओ: घटना ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास की बताई जा रही है, जहां फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे मौके पर मौजूद पर्यटकों में दहशत फैल गई।

मारपीट का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now