बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 3h ago
आगरा में दुनिया के मशहूर पर्यटन स्थल ताजमहल के पास उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अचानक सड़क पर अजगर को देखकर राहगीर रुक गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजगर को देखने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि अजगर ने बंदर के बच्चे को निगल लिया है। अजगर की धीमी चाल और भारी शरीर को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि उसने हाल ही में किसी शिकार को निगला है। हालांकि, अजगर द्वारा बंदर के बच्चे को निगलने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ताजमहल के आसपास का क्षेत्र पर्यटकों से भरा रहता है। ऐसे में बीच सड़क पर अजगर के दिखाई देने से लोगों के बीच डर और उत्सुकता दोनों देखने को मिली। राहगीर अजगर से दूरी बनाकर खड़े रहे और उसके सड़क से हटने का इंतजार करते नजर आए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा। ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के पास सड़क पर अजगर दिखाई देने के बाद नगर निगम और संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पर्यटक क्षेत्र में इस तरह वन्यजीव के सड़क पर आने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
फिलहाल अजगर सड़क पर कैसे पहुंचा और उसने वास्तव में क्या निगला था, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में काफी देर तक चर्चा बनी रही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर