सेंट पीटर कॉलेज के पास गोलीकांड, युवक ने युवती को मारी गोली; फिर खुद को भी मारी गोली, मौत

  • 9 days ago
  • 173 views


आगरा के सदर थाना क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास गोलीकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक ने युवती को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।आगरा के थाना सदर क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने पहले युवती को गोली मारी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस के साथ एसीपी और एडीसीपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।

गोली लगने से घायल युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी एक वजह को मानकर नहीं चल रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now