सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला दहन - सपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

  • 152 days ago
  • 354 views


समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हाथरस में ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। अलीगढ़ रोड स्थित सपा जिला कार्यालय के बाहर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप था कि राजकुमार भाटी की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सपा कार्यालय के बाहर जुटे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुतले पर जूते-चप्पल बरसाकर अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि राजकुमार भाटी को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कृष्णकांत रावत ने किया।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिन के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now