पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में CO सिटी आशना चौधरी ने कराया बॉडी चेकअप, डॉक्टरों से लिया स्वास्थ्य परामर्श

  • 7 days ago
  • 208 views


मथुरा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित इस शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सीओ सिटी आशना चौधरी ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में फोर्टिस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और उनकी टीम ने हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की जांच की। साथ ही जरूरत के अनुसार लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

पुलिसकर्मियों की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को देखते हुए इस शिविर का उद्देश्य उन्हें और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में होमगार्ड कमांडेंट, सीओ सिटी आशना चौधरी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए। सभी ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकों से जरूरी सलाह प्राप्त की।

इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now