लखनऊ में दर्दनाक हादसा: मां की साड़ी का झूला झूलते समय गले में कसा फंदा, 9वीं के छात्र की मौत

  • 40 days ago
  • 249 views


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मां की साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे एक 14 वर्षीय मासूम की जान चली गई। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अर्जुन गुप्ता रविवार की शाम अपने घर के आंगन में साड़ी के झूले पर खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में अचानक साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया और उसका दम घुटने लगा। जब काफी देर बाद मां आंगन में पहुँची, तो बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।

आनन-फानन में परिवारवाले अर्जुन को लेकर पास के चंदन अस्पताल भागे, जहाँ नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार सुबह करीब 8 बजे अर्जुन ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग पर गए अर्जुन के पिता संतोष गुप्ता तुरंत लखनऊ पहुँचे। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अर्जुन के दादाजी के मुताबिक, बच्चे का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास बलिया में किया जाएगा। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर सभी माता-पिता को सतर्क कर दिया है कि वे बच्चों को घरों में दुपट्टे या साड़ी जैसे अस्थाई झूले बनाने से रोकें और उन पर लगातार नजर रखें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now