लखनऊ में BJP नेता को सरेआम मारी गोली, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

  • 63 days ago
  • 231 views


लखनऊ के मेहंदीगंज इलाके में शनिवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्याम चेतन तिवारी को सरेआम गोली मार दी गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी वैभव वाजपेयी ने श्याम चेतन तिवारी पर दो गोलियां चलाईं। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने पहले श्याम चेतन को गोली मारी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका। वह उनके पास पहुंचा और दूसरी गोली भी दाग दी। इसके बाद आरोपी मौके से भागता हुआ दिखाई दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल भाजपा नेता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी वैभव वाजपेयी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now