'कुबेर' निकला आगरा का पूर्व ARTO! विजिलेंस छापे में 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और ₹1.62 करोड़ कैश बरामद

  • 3 days ago
  • 212 views


आगरा में तैनात रहे पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास से अकूत संपत्ति बरामद हुई है। विजिलेंस की छापेमारी में ₹1.62 करोड़ नकद, 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी और करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बरामद संपत्ति का कुल मूल्य करीब ₹35 करोड़ बताया जा रहा है।

विजिलेंस टीम ने अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद लखनऊ के अलीगंज स्थित आवास पर छापेमारी की। जांच के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेटों में छिपाकर रखी गई नकदी बरामद हुई। इसके अलावा सोने की ईंटें, बिस्कुट, आभूषण, चांदी की ईंटें और बिस्कुट भी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20 करोड़ आंकी गई है।

जांच एजेंसियों को लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी, रायबरेली समेत कई स्थानों पर संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। विजिलेंस अब इन संपत्तियों के स्रोत, निवेश और संभावित बेनामी लेन-देन की जांच कर रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि बरामद नकदी, सोना, चांदी और संपत्तियों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now