कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को झटका! वीकेंड पर बाहरी बाइक की एंट्री पर रोक की तैयारी, रेंटल बाइक पर भी सख्ती

  • 7 days ago
  • 148 views


उत्तराखंड के प्रसिद्ध बाबा नीम करौली धाम यानी कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल और कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन वीकेंड और पर्यटन सीजन के दौरान बाहरी दोपहिया वाहनों की आवाजाही सीमित करने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हल्द्वानी के काठगोदाम से आगे पर्यटकों की बाइक और स्कूटी को रोका जा सकता है।

प्रशासन के अनुसार, नैनीताल-कैंची धाम मार्ग पर किराए की बाइक और स्कूटी की बढ़ती संख्या, पार्किंग की कमी और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले दिनों में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए नए इंतजाम किए जा रहे हैं।

रेंटल बाइक को लेकर भी नियम सख्त किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटकों को किराए की बाइक या स्कूटी खुद चलाकर नैनीताल की ओर ले जाने की अनुमति नहीं होगी; वाहन मालिक या उसके अधिकृत चालक का साथ होना जरूरी बताया गया है। 

पुलिस ने यातायात नियमों के पालन के लिए अभियान भी चलाया। रिपोर्ट के अनुसार, अभियान के दौरान 258 चालान किए गए और 78 वाहन सीज किए गए, जिनमें 72 बाइक शामिल थीं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now