जालौन: एसपी सुरेश चंद्र रावत ने कोतवाली उरई का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • 6 days ago
  • 149 views


जालौन। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कोतवाली उरई का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया।

एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पुलिस सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण का उद्देश्य थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना, आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना और पुलिस सेवाओं की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now