हाथरस में श्रद्धालुओं से भरी इको कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 6 लोग घायल

  • 143 days ago
  • 338 views


हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क निर्माण कार्य के दौरान बने यू-टर्न पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वृंदावन से भंडारा कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं की इको कार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए।

घटना गांव गढ़िया इकबालपुर स्थित मंडी समिति के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य और डायवर्जन के कारण पर्याप्त संकेतक न लगे होने से चालक रास्ता भ्रमित हो गया। इसी दौरान यू-टर्न लेते समय सामने से आ रहे वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया गया।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और उचित संकेतकों की कमी पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सुधार की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now