हाथरस में प्राथमिक विद्यालय में चोरी, ताला तोड़कर दीवार काटकर घुसे चोर

  • 177 days ago
  • 113 views


हाथरस नगर क्षेत्र के संविलियन प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले स्कूल का ताला तोड़ा और फिर दीवार को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया, जिसके बाद आसानी से सामान समेटकर फरार हो गए।

सुबह जब शिक्षामित्र अंजू सक्सेना स्कूल पहुंचीं और ताला खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गईं। विद्यालय से पंखे, सिल्वर का भगोना, बच्चों की किताबें, स्टेशनरी, पीतल के बर्तन, घंटा और वॉशबेसिन की टोटी सहित कई जरूरी सामान गायब मिले।

घटना की सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक किरण वार्ष्णेय ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रधानाध्यापक का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी स्कूल में कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ में चिंता का माहौल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now