गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ राया में रामलीला का शुभारंभ, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

  • 7 days ago
  • 155 views


श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में गणेश पूजन और ध्वजारोहण के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर शाम को भगवान गणेश की शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने गणेश पूजन और ध्वज पूजन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एक आदर्श पुत्र थे। उनकी पावन लीलाओं से प्रेरणा लेकर सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

भगवान गणेश की शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर कटरा बाजार, रेतिया बाजार, मांट रोड और मथुरा रोड होते हुए पुनः कटरा बाजार पहुंची, जहां से रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इससे पूर्व श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि डॉ. कमलकांत उपमन्यु को दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. रश्मि गोयल, सुधीर व्यास, रविकांत वर्मा, नरेश रावत, मनोज वार्ष्णेय, ललितमोहन गुप्ता, बबलू चौबे, मुकेश शास्त्री, संजय गोयल, कालीचरन अग्रवाल, संजीव सारस्वत, हरेन्द्र चौधरी और मोहित गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now