दिवाली से पहले सजेगा ब्रज, 23 अक्टूबर से शुरू होगा भव्य ब्रजरज उत्सव

  • 2 days ago
  • 172 views


दिवाली से पहले धर्मनगरी मथुरा में ब्रज की संस्कृति, कला और परंपराओं का भव्य रंग देखने को मिलेगा। 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक ब्रजरज उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं, खरीदारी के शौकीनों के लिए विभिन्न स्टॉल और दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वीसी लक्ष्मी गौतम के अनुसार, इस बार उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गंगा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी। वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि रेलवे ग्राउंड में भी विभिन्न आयोजन होंगे।

आयोजकों की कोशिश है कि इस बार ऐसे प्रसिद्ध कलाकारों को भी मंच दिया जाए, जो पिछले ब्रजरज उत्सवों में मथुरा नहीं आ सके थे। उत्सव में भजन संध्या सहित कई बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ब्रजरज उत्सव के जरिए ब्रज की समृद्ध विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने और स्थानीय संस्कृति को नई पहचान दिलाने की तैयारी है। अब देखना होगा कि इस बार कलाकारों की प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक आयोजन दर्शकों के लिए कितने खास साबित होते हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now