अयोध्या में ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्टों का प्रदर्शन, बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

  • 53 days ago
  • 451 views


अयोध्या में ऑनलाइन दवा बिक्री और अवैध ई-फार्मेसी के विरोध में फैजाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दवा व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने शहर में बाइक रैली निकालकर नारेबाजी की और बाद में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के अध्यक्ष अवी आनंद ने कहा कि बिना लाइसेंस संचालित ई-फार्मेसी आम जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही हैं और इससे स्थानीय मेडिकल स्टोरों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों ने मांग की कि अवैध ई-फार्मेसी पर तत्काल रोक लगाई जाए और ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now