अयोध्या में चलती कार बनी आग का गोला, चार लोग बाल-बाल बचे

  • 46 days ago
  • 254 views


अयोध्या में रूदौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-27 स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अयोध्या से दर्शन कर लखनऊ लौट रही एक कार अचानक चलते-चलते आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही पलों में पूरी कार धू-धू कर जल उठी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। यात्रा के दौरान अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रूदौली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी और सीएनजी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी चारों लोग सुरक्षित बच गए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now