अलीगढ़ के जरारा गांव में 19 वर्षीय युवती की हत्या, खेत से शव बरामद

  • 135 days ago
  • 261 views


अलीगढ़ के जरारा गांव में 19 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में दबाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

ग्रामीणों को खेत में संदिग्ध रूप से खुदी मिट्टी दिखने पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में खुदाई कराई गई, जिसमें जमीन के नीचे से युवती का शव बरामद हुआ।

मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है, जो पूरन सिंह जाटव की बेटी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते ‘ऑनर किलिंग’ की आशंका जता रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now