बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 3h ago
आगरावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। आगरा मेट्रो का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक का नया सेक्शन अब अगले महीने यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट में ट्रैक, स्टेशन और सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गई हैं, जिसके बाद संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक करीब पांच नए स्टेशन— एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी— अब मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इससे शहर के प्रमुख अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और इंटरस्टेट बस टर्मिनल तक सफर पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सुरक्षा ऑडिट के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग, टिकटिंग सिस्टम, अग्निशमन और यात्री सुरक्षा सहित सभी जरूरी मानकों की जांच की गई। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और अब अंतिम औपचारिकताओं के बाद अगले महीने इस रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर