बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 3h ago
आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे एक किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार किशोर दौड़ और शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह नियमित रूप से दौड़ की प्रैक्टिस करता था। इसी दौरान दौड़ लगाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।
साथ मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। किशोर की मौत की वजह को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर