आगरा में आवारा कुत्तों ने बंदर को बनाया निशाना, लोगों ने बचाई जान; वीडियो वायरल

  • 70 days ago
  • 311 views


आगरा। ताजनगरी के कमला नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुत्तों के एक झुंड ने एक बंदर पर हमला कर दिया। बंदर को घेरकर नोचने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और बंदर की जान बचा ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्तों ने बंदर को चारों ओर से घेर लिया था और उस पर लगातार हमला कर रहे थे। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बंदर को उनके चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद बंदर वहां से सुरक्षित निकल गया।

इस घटना के वायरल वीडियो ने एक बार फिर शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड राहगीरों और अन्य जानवरों के लिए खतरा बने हुए हैं तथा नगर निगम को इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now