आगरा के मलपुरा में डंपर और कार की भीषण टक्कर, प्रिंसिपल की मौके पर मौत; चालक फरार

  • 15 days ago
  • 227 views


आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार 52 वर्षीय भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र खेरागढ़ के चीतगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे और स्कूल से लौटकर सिकंदरा स्थित अपने घर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार में भी कोहराम मच गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now