आगरा कलेक्ट्रेट में क्लॉक बिल्डिंग का छज्जा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला

  • 107 days ago
  • 275 views


आगरा। जिला मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब कलेक्ट्रेट परिसर स्थित क्लॉक बिल्डिंग का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय छज्जे के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

छज्जा गिरते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभाग की टीम और रेस्क्यू कर्मी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन ने तत्काल मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी।

प्रारंभिक तौर पर भवन के पुराना और जर्जर होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन पूरे मामले की जांच करा रहा है। इस घटना के बाद जिला मुख्यालय परिसर की पुरानी इमारतों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now