आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसला यात्री, GRP जवान ने दौड़कर बचाई जान

  • 37 days ago
  • 188 views


आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अचानक प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फिसल गया। मौके पर मौजूद जीआरपी के सतर्क जवान ने दौड़कर यात्री को खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो चुकी थी, तभी यात्री ने चलती बोगी में चढ़ने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे जाने ही वाला था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान ने तत्काल दौड़ लगाकर उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया।

घटना के बाद यात्री सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास कभी न करें, क्योंकि कुछ सेकंड की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now