251 कलशों के साथ निकली अग्रसेन जयंती महोत्सव की कलश यात्रा, महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

  • 1 day ago
  • 121 views


सनातन धर्म में धार्मिक एवं मांगलिक आयोजनों से पूर्व निकाली जाने वाली कलश यात्रा का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इसी परंपरा के अंतर्गत श्री अग्रवाल मंडल रजि, कृष्णा नगर द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अवसर पर 15 अक्टूबर को प्रातः कृष्णा नगर स्थित रामलीला मैदान से 251 महिलाओं द्वारा कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा बैंड-बाजों और कुलदेवी मां लक्ष्मी जी की झांकी के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

विभिन्न स्थानों पर अग्रबंधुओ द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई डायविल नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर कलशयात्रा का समापन हुआ। महोत्सव के अंतर्गत 16 अक्टूबर को अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नरसी विहार, मंडी चौराहा, सौंख रोड और कृष्णा नगर होते हुए निकलेगी।

 इसमें महाराजा अग्रसेन की छवि, 18 राजकुमारों की झांकी, मां काली की छवि, मां लक्ष्मी के स्वरूप सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजे शामिल रहेंगे। शोभायात्रा का समापन कृष्णा नगर स्थित मुकुंद रिजॉर्ट पर होगा। अग्रसेन जयंती महोत्सव में अग्र बंधुओं की सहभागिता से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 शोभायात्रा में झांकियों के साथ समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। कलश यात्रा में संजू अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, मंगी लाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, केशव देव अग्रवाल (कराहरी वाले), गोविंद अग्रवाल (श्रीजी मेटल), सचिन अग्रवाल (घी वाले), गणेश अग्रवाल (पार्षद), दीपक अग्रवाल (उसपार वाले), बंटी बिंदल, कालीचरण बिंदल, तरुण मंगला, राजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव फ्रूटी, मनीष मित्तल, नवीन अग्रवाल (इंटरनेट), तुषार अग्रवाल, नीरज सिंघल, यश अग्रवाल, बादल अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now