यूपी के सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

  • 24 days ago
  • 223 views


छतरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय संगीता देवी राजपूत ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान मिशन अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक संगीता देवी राजपूत की शादी जुलाई 2024 में महोबा निवासी अनोज कुमार राजपूत से हुई थी, जो वर्तमान में इटावा में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही संगीता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

घटना के बाद संगीता को गंभीर हालत में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now