सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर योगी सरकार ने अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने और कार्य में घोर लापरवाही बरतने वाले 26 सरकारी डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। सरकार का कहना है कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सामने आया कि कई डॉक्टर बिना अनुमति लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जबकि कुछ पर लगातार लापरवाही और सरकारी दायित्वों की अनदेखी के आरोप मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सख्त कार्रवाई करते हुए 26 डॉक्टरों को सेवा से हटा दिया गया।
यही नहीं, 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अस्पतालों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उसकी प्राथमिकता हैं। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर