उत्तराखंड: टिहरी में बारिश का तांडव: भूस्खलन से 32 सड़कें बंद, 40 हजार लोग प्रभावित

  • 30 days ago
  • 182 views


उत्तराखंड में बारिश लगातार आफत बनती जा रही है। टिहरी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन से 32 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे करीब 40 हजार लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है। कई गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

टिहरी गढ़वाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ियों से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने के कारण जिले की 32 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें कई ग्रामीण संपर्क मार्ग भी शामिल हैं, जिससे करीब 40 हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

भूस्खलन के चलते कई गांवों का जिला मुख्यालय और बाजारों से संपर्क टूट गया है। सड़क बंद होने से दूध, राशन और जरूरी सामान की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। SDRF, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमें जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर रास्ते खोलने में जुटी हैं।

भू-वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ियां अभी भी अस्थिर हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में दोबारा भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now