सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग ढहने के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के दक्षिण जोन के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव अभियान जारी है।
दिल्ली सरकार की कार्रवाई के तहत दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है। एमसीडी की विजिलेंस शाखा ने लापरवाही के आरोपों के आधार पर यह आदेश जारी किया है।
रविवार को सत्य निकेतन इलाके में छात्रों के पीजी के रूप में इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दिल्ली में अवैध और जर्जर बहुमंजिला इमारतों की व्यापक जांच तथा नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर