सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन दिल्ली सरकार गिराएगी जर्जर इमारतें

  • 24 days ago
  • 204 views


दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे वाली इमारत से सटी खतरनाक बिल्डिंग को गिराने का फैसला लिया है। साथ ही पूरे दिल्ली के पीजी हब में जर्जर इमारतों की पहचान और स्ट्रक्चरल ऑडिट के निर्देश दिए गए हैं।

सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और खतरनाक इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सरकार ने निर्णय लिया है कि हादसे वाली इमारत के पास मौजूद जर्जर भवन को ध्वस्त किया जाएगा। इसके अलावा छात्रावास और पीजी वाले इलाकों में एक सप्ताह के भीतर सभी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने घायल छात्रों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है, जबकि प्रशासन ने खाली पड़ी एमसीडी और डीडीए की इमारतों को सुरक्षित छात्र आवास के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम शुरू कर दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now